आज जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक महिला यात्री का कीमती सामान बरामद कर उन्हें सकुशल सुपुर्द किया। 112 (आपातकालीन सेवा) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नासिक महाराष्ट्र से आई एक महिला यात्री शर्मिला वेद प्रकाश पाण्डे (निवासीः फ्लैट नं. 402, आनंद वन, द्वारिका, नासिक), का पर्स और मोबाइल फोन कहीं खो गया है। पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य कीमती सामान मौजूद थे।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आनंद गिरी गोस्वामी (मूल तैनाती जनपद पिथौरागढ़)एवं हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल (जनपद रुद्रप्रयाग) ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और स्थानीय स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही समय में उक्त महिला का पर्स और मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
पुलिस द्वारा बरामद सामान को शर्मिला पाण्डे के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला यात्री के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की ईमानदारी और मित्र पुलिस“ की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा त्वरित सहायता के लिए पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
अग्निवीर स्कीम को लेकर कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का राज्यव्यापी आंदोलन, चार चरण हुए पूरे
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने आईआईटी रुड़की में किया सेंटर फॉर रेगुलेटरी अथॉरिटी का उद्घाटन