23 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

एसआईआर को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज

एसआईआर को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ VC के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। एसआईआर को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज

CEO ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अन्तिम रुप देते हुए, मैपिंग में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से अनिवार्य रिव्यू कर उनका निष्पादन करें। प्रत्येक बूथ पर तैयार ASD (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेथ) लिस्ट को राजनीतिक दलों के BLA के साथ भी अनिवार्य रुप से साझा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में ASD सूची सभी BLA को उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र की प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में सभी जिलाधिकारी सम्बंधित नगर निगम आयुक्तों के साथ बैठक कर SIR के प्लान को और प्रभावी बनाए।

See also  शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर बिष्ट को जयंती पर पिथौरागढ़ में किया गया नमन