सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस ने विश्वास जताया है कि कर्नल राम रतन नेगी जी अपने संगठनात्मक अनुभव, सैन्य अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से भूतपूर्व सैनिकों के हितों की प्रभावी रूप से पैरवी करेंगे और संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

कांग्रेस ने कहा हम आशा करते हैं कि वे पूरी निष्ठा और ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए न केवल सैनिक प्रकोष्ठ को सशक्त बनाएंगे, बल्कि उत्तराखंड कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों को भी और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। भविष्य में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं और अधिकारों के लिए न्यायसंगत आवाज़ उठाने हेतु उनके नेतृत्व में प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका निभाएगा — हमें इस पर पूर्ण विश्वास है।

More Stories
सीएम धामी ने यूथ अग्निवीर संवाद में की शिरकत
कांवड़ मेले की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
सीएम धामी ने लोक संवर्धन पर्व के तहत हरेला उत्सव में की शिरकत