21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राहुल गांधी को राहत, ऋषिकेश में उत्साहित कांग्रेसी

राहुल गांधी को राहत, ऋषिकेश में उत्साहित कांग्रेसी

मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत मिलने पर ऋषिकेश में भी कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाया। ऋषिकेश कांग्रेस दफ्तर में पार्टी नेता एकजुट हुए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस बोली सत्यमेव जयते

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व पूर्व अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने बताया की आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा देश के जनप्रिय नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई गई समस्त कांग्रेस जन सर्वोच्च न्यायालय का अभार व्यक्त करते हैं और इस निर्णय से आज स्पष्ट हो गया है कि इस लोकतंत्र में कहीं ना कहीं आज भी सत्य जीवित है इस तनाशाह सरकार द्वारा लोकतंत्र खत्म करने का काम किया जा रहा हैं इसीलिये आज आमजन को न्यायालय पर ही पूर्ण रुप से भरोसा है भाजपा और देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी के संसद में पूछे गये सवालों से बहुत घबरा चुकी है तभी राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है पर यह भाजपा सरकार कितने भी झूठे वीडियो क्लिप लाकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर ले फिर भी आमजन राहुल गांधी के साथ खड़ा है ।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव राणा व यूवा नेता जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि जिस प्रकार आज असत्य पर सत्य की जीत हुई ठीक उसी प्रकार आम जनता अब समझ चुकी है की अब वह धर्म के नाम पर बांटने वाली पार्टी जाति के नाम पर बांटने वाली पार्टी को किस तरह सत्ता से दूर फेंकने का काम करेंगी पूरी कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर आभार व्यक्त करती हैं।

See also  CM धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा

कौन कौन रहा मौजूद?

इस मौके मदन मोहन शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, अरविंद जैन, जितेंद्र पाल पाठी, नीलम तिवारी, कमलेश शर्मा, शलेंद बिष्ट, विकाश केवट, हिमांशु कश्यप, बृज भूषण, जगजीत सिंह, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, राजेश शाह, मधु मिश्रा, जतिन जाटव, अजय दास, रवि सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, विश्वजीत अधिकारी, संजय शर्मा, मुकेश जाटव, गौरव यादव, प्रवीण जाटव, सचिन, आदि मौजूद रहे।

See also  DM चमोली ने जोशीमठ सीवरेज और पेयजल योजना की समीक्षा की
Ad 1