21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

परवादून जिला कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर परवादून कांग्रेस द्वारा देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रेखा बहुगुणा ने कहा कि आज का दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करने का अवसर देता है। हमें संविधान के अनुरूप देश को मजबूत और समावेशी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं और आम जनता को संविधान की मूल भावना से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “जय हिंद” के नारों व मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश

इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,जिला उपाध्यक्ष रेखा बहुगुणा,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,एसपी बहुगुणा,सुबोध नारायण,अखलाक साबरी,अमित सैनी,सुनील बर्मन,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,भव्य चमोला,आरिफ अली,राहुल आर्य,विवेक सैनी,विमल गोला,सूरज भट्ट,आदित्य जौहर,मनोज पाल,हर्षित उनियाल,शाकिर अली,रईस अहमद,प्रवीण सैनी व कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए ।