हरिद्वार
द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था-संजीवनी की ओर से सोनिया गर्ब्याल ने वर्तमान में शीत लहर की प्रचण्डता को देखते हुये हरिद्वार नगर के विभिन्न क्षेत्रों-ज्वालापुर आदि में निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखते हुये कम्बलों का वितरण किया तथा उनका हालचाल जाना।

उल्लेखनीय है कि द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था संजीवनी बीते दो दशकों से राज्य में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण व उत्थान के लिये निरन्तर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा शीत लहरी को देखते हुये कम्बलों का वितरण किये जाने पर लोगों ने संस्था की इस पुण्य कार्य की सराहना की।




More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल