3 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून टाउन हॉल में सेवा एनजीओ सम्मानित, पर्यावरण व गौ संवर्धन के कार्यों को मिली सराहना 

देहरादून टाउन हॉल में सेवा एनजीओ सम्मानित, पर्यावरण व गौ संवर्धन के कार्यों को मिली सराहना 

देहरादून के टाउन हॉल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर की उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) को राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चमोली जनपद की सेवा एनजीओ (SHEVA) को पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्था के चेयरमैन कृष्ण कुमार सेमवाल ने कहा कि उनकी संस्था पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा तथा इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान संस्था के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाता है और समाजहित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

See also  राहुल गांधी और परिवार के खिलाफ कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने की अपमानजक बयानबाजी, कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

कार्यक्रम में चमोली की एक अन्य संस्था अंकुर को भी जड़ी-बूटी अनुसंधान, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसहभागिता बढ़ाने में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

See also  देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत डीएम कार्यालय का घेराव, ज्योति रौतेला ने बोला हल्ला
Ad 1