28 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

UKSSSC की परीक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग में पुख्ता इंतजाम

UKSSSC की परीक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग में पुख्ता इंतजाम

दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को जनपद रुद्रप्रयाग में शान्तिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा आज शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार कक्ष में जनपद स्तर पर नामित किये गये नोडल अधिकारी, सम्बन्धित कोतवाली प्रभारी व सेक्टर पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर से इस परीक्षा हेतु जनपद में 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उपस्थित नोडल अधिकारी व सम्बन्धित कोतवाली प्रभारियों व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को इन केन्द्रों पर निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए आवश्यक पुलिस प्रबन्धन करने तथा ड्यूटी पर नियुक्त होेने वाले हरेक पुलिस बल को अपने स्तर से भली-भांति ब्रीफ करने के निर्देश दिये गये। आयोग के स्तर से लगने वाले जैमर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में चेक करने के निर्देश दिये गये।

See also  डीएम चमोली ने लिया निर्माणाधीन पानी के टैंक का जायजा

सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीलिंग होेने के उपरान्त कल प्रातःकाल परीक्षा से पूर्व की ड्यूटियों के आगमन तक रात्रि के लिए पुलिस बल को भली-भांति ब्रीफिंग करने के उपरान्त ड्यूटीरत रखने तथा सीलिंग के उपरान्त किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश निषेध करने के निर्देश दिये गये।

सभी प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये कि कल परीक्षा तिथि को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय सभी अभ्यर्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सघन चेकिंग की जाएगी। साथ ही फ्रिस्किंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य कोई गैजेट परीक्षा केंद्र में न ले जाया जा सके। इस कार्य हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल (महिला पुलिस सहित) की तैनाती की गई है।

See also  सीएम धामी ने आज किया क्या अहम काम?

उपस्थित प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित कोचिंग सेंटर, पुस्तक विक्रेता, स्टेशनरी व फोटो स्टेट इत्यादि की दुकानें परीक्षा दिवस पर अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी, इस हेतु सम्बन्धितों से आज ही समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा तिथि को अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।

सभी प्रभारियों को परीक्षा से पूर्व अपने-अपने कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटलों, लॉज, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिये गये हैं।

सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा ड्यूटी हेतु नामित पुलिस बल को समय से ड्यूटी स्थल पर भेजेंगे तथा परीक्षा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा व मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे तथा कानून-व्यवस्था सम्बन्धी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु निर्देशित किया गया।

See also  सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेंद्र रावत 

इस दौरान जनपद की सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सैल को सतर्क रहते हुए सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक, झूठी खबर या अफवाह फैलाने वालों पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

• जनपद पुलिस सभी अभ्यर्थियों से अपील करती है कि वे सम्भावित यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्रों के लिए प्रस्थान करें।