21 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सुलोचना ईष्टवाल बनीं राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष

सुलोचना ईष्टवाल बनीं राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून में आयोजित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने सुलोचना ईष्टवाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही सुलोचना ईष्टवाल ने पदभार संभालने के बाद शैलबाला ममंगाई को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और संतोष सेमवाल को परवादून जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बढ चढ कर भागीदारी निभानी है और इसके लिए सभी को तन मन धन से जुटना होगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम प्रदेश में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर पार्टी नगर निकाय चुनाव में उतरकर जन समर्थन मांगेगी।

See also  सीएम धामी ने इन कर्मचारियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए रुपये

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की रणनीति

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने बताया कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी राज्य की राजनीति में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की पक्षधर है और इसी के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान एक महिला के हाथों में सौंप गई है। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलबाला ममंगाई ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं हैं यही कारण है कि महिलाओं के प्रति अपराधों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करेगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह नेगी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, प्रदेश संगठन सह सचिव राजेंद्र गुसाई , ऋषिकेश जिला अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी, टिहरी जिला अध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी, महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शशि रावत, द्रोपदी रावत, मीना थपलियाल, उमादत खंडूरी, मंजू रावत, शांति रावत, पिंकी रावत आदि शामिल थे।

See also  SIR को लेकर रुद्रप्रयाग में अहम काम