25 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सूर्यकांत धस्माना ने महेंद्र भट्ट पर लगाया बेतुकी बयानबाजी का आरोप

सूर्यकांत धस्माना ने महेंद्र भट्ट पर लगाया बेतुकी बयानबाजी का आरोप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के यात्रा रूट पर अव्यवस्थाओं और यात्रियों व स्थानीय जनता में टकराव के संबंध में दिए गए बयान को वाहियाद व बेतुका बताते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जबरदस्त पलटवार किया । उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा बेतुकी और वाहियाद बात क्या हो सकती है कि चार धाम व हेमकुंड यात्रा में अव्यवस्थाओं व नागरिकों तथा यात्रियों में हो रहे टकराव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस को जिम्मेदार बता रहे हैं। आज शाम अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि जनता इतनी सीधी नहीं है कि वो यह नहीं जानती कि जिन भाजपाइयों को उन्होंने लगातार दूसरी बार प्रदेश की बागडोर सौंपी है यात्रा की व्यवस्थाओं व यात्रा रूट पर यात्रियों को सुरक्षा उनके रहने भोजन व दर्शन के सुलभ इंतजाम व साथ ही स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और सद्भावना कायम रखने की जिम्मेदारी किसकी है। धस्माना ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अव्यवस्थाओं व यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों के बीच हो रहे टकराव के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है जबकि हकीकत यह है कि सरकार इन दोनों मामलों में फिसड्डी साबित हुई है और ऋषिकेश, कर्णप्रयाग व नगरासु को घटनाओं ने तो पूरे प्रदेश को शर्मशार कर दिया है। श्री धस्माना ने कहा कि हुड़दंग करने वाले यात्रियों व पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का साहस भाजपा सरकार की पुलिस में नहीं है और यात्रियों की सुविधाओं के प्रति भी सरकार लापरवाह है और बदनामी होने पर सरकारी पार्टी खिसयानी बिल्ली की तरह खंभा नोचने में लगी है और अपनी असफलताओं के लिए कांग्रेस पर तोहमत जड़ रही है। श्री धस्माना ने कहा कि यह तो अच्छा हुआ कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी सरकार की नाकामियों के लिए पंडित नेहरू को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

See also  बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय