14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने दिए हाई एल्टीट्यूड मैराथन कराने के निर्देश

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने दिए हाई एल्टीट्यूड मैराथन कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में ये मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने दिए हाई एल्टीट्यूड मैराथन कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़/सोलर फेंसिंग के संबंध में विस्तृत योजना बनाने के भी निर्देश दिए।

See also  7000 हजार बीघा जमीन का मुद्दा गर्माया, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया