पुलिस लाइन पौड़ी में ’पुलिस स्मृति दिवस’ के मौके पर पुलिस के वीर शहीदों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह सहित सम्पूर्ण पुलिस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। ये स्मृति दिवस उन पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने देश और तिरंगे की आन, बान और शान तथा संविधान द्वारा निर्मित किए गए कानूनों की रक्षा करने हेतु अपने प्राणों का सर्वस्व बलिदान कर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक विभिन्न प्रदेशों के पुलिस व अर्धसैनिक बलों के कुल 216 जवानों जिनमें उत्तराखण्ड के 04 पुलिस कार्मिक शामिल हैं, को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही बालाघाट (मध्यप्रदेश) में नक्सलविरोधी अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरमाडी, पौड़ी के शहीद स्व0 प्रेम सिंह रावत की पत्नी कान्ता देवी को भी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा भी ’पुलिस स्मृति दिवस’ के उपलक्ष में वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

More Stories
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम
जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम