8 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का हल्ला बोल

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का हल्ला बोल

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अगुवाई में राज्य में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे बलात्कार, हत्या, उत्पीड़न और अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ। सीएम आवास घेराव के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, हीरा बिष्ट समेत पूरे प्रदेश से महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेस के सैकड़ों वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठी मारने का आरोप लगाया। बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।

बलात्कारियों को बीजेपी का संरक्षण- ज्योति रौतेला

इस अवसर पर प्रदेश हिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने तथा दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग को लेकर आज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने तथा रिसॉर्ट में आने वाले वी.आई.पी. के नाम का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना थी। जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए एक नजीर साबित होती, परन्तु अंकिता के बलात्कार एवं हत्या में स्वयं भाजपा के नेतागणों के नाम आने के कारण आज तक उत्तराखंड की बेटी और उसके परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। केन्द्र और राज्य सरकार लगातार इस हत्याकाण्ड में संलिप्त लोगों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा आंखिर भाजपा की केन्द्र सरकार सीबीआई जॉच करने से क्यों कतरा रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के काले करतूत किसी से छुपे नही है। उन्होंने भाजपा के बलात्कारी नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह संेगर, पूर्व सासंद ब्रजभूषण, पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह सैनी, भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली, सासंद मास रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व मंत्री चिन्मयानन्द, पूर्व विधायक रामदुलार गौर, भाजपा नेता कन्हैया लाल मिश्रा, पद्यराजन, सक्षम पटेल, विनोद आर्य, पुलकित आर्य जैसे भाजपा के नेताओं ने देश को शर्मसार करने का काम किया है। उन्होंने कहा इसी प्रकार उत्तराखण्ड में भी जितने भी महिलाओं के साथ छेडडाड़, बलात्कार हुए हैं उनमें अधिकतर भाजपा के लोग संलिप्त हैं।

See also  जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक चेंज पर सीएम ने की जनसहभागिता की वकालत

पटरी से उतरी कानून व्यवस्था- करन माहरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के उपरान्त जिस प्रकार रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया गया है तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती है। उन्होंने राज्य से आये हुए महिलों का आह्वान करते हुए कहा कि अब आपकी महत्पूर्ण जिम्मेदारी है कि जहॉ-जहॉ भी बेटियों व महिलाओं के साथ अत्याचार और अन्याय होगा आपको स्वयं उनकी ढाल बनकर रक्षा करनी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार कानून बनाने का हवाला देकर अपने नेताओं को बचाने का काम कर रही है। आप सबको भाजपा नेताओं से सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा मंहगाई आसमान छू रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नये-नये हथकण्डे अपना रहे है देश की जनता को ध्यान भटकाने का काम कर रहे है।

सरकारी संरक्षण में बढ़ रहा क्राइम- यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य सरकार ने अंकिता हत्याकाण्ड के सबूतों को नष्ट करने का काम किया हैै। अंकिता हत्याकाण्ड जैसे जघन्य अपराध राज्य में महिला सुरक्षा के लिए गम्भीर चिन्ता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार सदन से लेकर सड़क तक लड़ती रहेगी जब तक कि उसको न्याय नही मिल जाता। उन्होंने कहा कि लचर कानून व्यवस्था के कारण आज भी महिलाओं के साथ बलात्कार और अत्याचार की वारदातें लगातार बढ रही है।

See also  सीएम धामी ने किया परिवहन निगम के 20 मिनी टैम्पो ट्रैवलर का फ्लैग ऑफ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता की निर्मम हत्या होने बावजूद भी अपराधी को इतना वक्त दिया गया कि वह साक्ष्य मिटा सके, एक महत्वपूर्ण साक्ष्य बुलडोजर से तोड़कर नष्ट कर दिया गया। जहां सीसी टीवी कैमरा सहित कई साक्ष्य कोर्ट में महत्वपूर्ण हो सकते थे। अपराधियों के मोबाइल और उनके संरक्षकों के मोबाइल गायब बताए गये। अपराधियों को पुलिस रिमांड में लेने में जान बूझकर विलंब किया गया। पोस्ट मार्टम में महिला डॉक्टर को सम्मिलित न करना भी केश को कमजोर करने की साजिश थी। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का भी आभार प्रकट किया कि उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की थी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा नेता के पुत्र का रिसॉर्ट होने के कारण राज्य सरकार द्वारा शुरूआत से ही इस जघन्य अपराध की घटना पर पर्दा डालने का काम किया गया। सरकार के दबाव में पहले राजस्व पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली की गई तथा इसके उपरान्त रेगुलर पुलिस द्वारा 19 सितम्बर, 2022 को लापता हुई युवती की चार दिन तक भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब कभी भी ऐसी घटना होती है तो उस स्थान को सील कर दिया जाता है परन्तु रात के अंधेरे में सबूतों को नष्ट करने का काम किया गया। जिस वीआईपी के नाम पर अंकिता हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया उसके नाम का भी खुलासा करने में सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन कतरा रहा है। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि भाजपा शासन में प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है। आज राज्य की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि इन 8 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा की राज्य सरकार पूरी तरह फेल हुई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ना तो महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को ही कम कर पा रही है और ना ही बेरोजगारों को रोजगार दे पा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी पेपर लीक हुए हैं उनमें अधिकतर भाजपा के नेताओं को नाम आया है। परन्तु कार्यवाही के नाम राज्य सरकार द्वारा लीपापोती की गई है। भाजपा ने पेपर लीक कर अपने चहेतों की नियुक्ति करने के लिए बेरोजगारों युवाओें के हक में डांका डालने का काम किया है।

See also  पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने दिए हाई एल्टीट्यूड मैराथन कराने के निर्देश

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा विरोधी दल के नेताओं के डराने धमकाने का काम करती है। परन्तु हम डरने वाले नही हैं चाहे भाजपा कुछ भी कर ले। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर स्वयं अपने हक की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा भाजपा ने देश की जनता साथ जो वादे किये थे आजतक पूरे नही किये हैं। इनका काम झूठ बोलकर अपना स्वार्थ को सिद्व करना है। पर अब देश की जनता इन्हें भलीभॉति समझ चुकी है।

प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, आशा मनोरमा डोबरियाल, नन्दा बिष्ट, मोहन काला, बिरेन्द्र रावत, गुल मोहमद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफतारी दी और सभी कांग्रेसजनों को पुलिस लाईन रेसकोर्स ले जाया गया।  इस असवर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकानत धस्माना, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ढौडियाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, मीना रावत, निधि नेगी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, सुनीता प्रकाश, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नन्दा बिष्ट, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, नीलम रावत, खष्टी बिष्ट, शीशपाल  बिष्ट, रेखा सोनकर, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, लालचन्द शर्मा, शोभा बिष्ट, रेखा सोनकर, खजान गुड्डू, दर्शन लाल, बिरेन्द्र रावत, संग्राम सिंह पुण्डीर, राधा बिष्ट, गीता पंवार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीश नागपाल, आशा रावत, मुन्नी तिवाडी, अंशुल त्यागी, नीलम रावत, जया कर्नाटक, प्रदीप पाल, अनुराधा तिवाडी, बिरेन्द्र पंवार, राकेश सिंह, रोबिन, बन्टू भट्ट, जितेन्द्र चौधरी आदि सैकडों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।