15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केंद्र के नये शिक्षा मंत्री के खिलाफ उत्तराखंड महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

केंद्र के नये शिक्षा मंत्री के खिलाफ उत्तराखंड महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा कथित रूप से बलात्कार के आरोपी के समर्थन में दिए गए बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को महिलाओं का अपमान करने से पहले अपने आचरण और विचारों का pआत्ममंथन करना चाहिए। केंद्र के नये शिक्षा मंत्री के खिलाफ उत्तराखंड महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही है तथा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं से आह्वान किया कि जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उनके विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आवाज़ बुलंद करें।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम की नजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश

ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश एवं देश में महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर समाज में गलत संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी तथा ऐसे बयानों और महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ प्रदेशभर में जनजागरण और लोकतांत्रिक आंदोलन चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष विधायक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि जिस व्यक्ति पर बलात्कार के आरोपियों का सम्मान करने जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हों, उसे देश के शिक्षा मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय युवाओं के भविष्य और देश के नैतिक मूल्यों से जुड़ा मंत्रालय है, जोशी को इस महत्वपूर्ण मंत्रालय को सौप जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

See also  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का मुद्दा, कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी, जांच और एक्शन की उठाई मांग

उन्होंने राज्य सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और बरसात आते ही इनके विकास कार्यों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सरकार की कार्यप्रणाली से व्यथित हैं। जिस तरह से भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई थी इसी तरह देश की जनता इनको सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, नजमा खान,चंद्रकला नेगी, पूनम बिष्ट, अनुराधा तिवारी, संगीता गुप्ता,सविता सोनकर, निर्मला,संगीता सकलानी, दीपा चौहान, देवेंद्र, रेखा ढींगरा,सावित्री थापा आदि उपस्थित रहे।

See also  मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट