मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, फिल्म अभिनेता सोनू सूद, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव महिम वर्मा सहित क्रिकेट खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा