15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड के युवकों को जर्मनी में मिलेगा ये काम करने का मौका

उत्तराखंड के युवकों को जर्मनी में मिलेगा ये काम करने का मौका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज शासकीय आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मनी स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन, के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है।  उत्तराखंड के युवकों को जर्मनी में मिलेगा ये काम करने का मौका

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न देशों की मांग के आधार पर भी राज्य के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है।

See also  विकास में झलक रही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए कौशल विकास के साथ ही विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा कराई गई है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कौशल विकास और विदेशी भाषा का प्रशिक्षण दिए जाने के बाद राज्य के कई युवा विदेशों में नौकरी कर रहे हैं।

 

See also  उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
Ad 1