प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने फ्लॉप शो करार दिया है। ज्योति रौतेला ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी पीएम ने सिर्फ जुमले बाजी की और मुद्दे की बात करना भूल गए। ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री को सरकार चलाते हुए 10 साल हो गए हैं लेकिन वो आज भी सिर्फ कांग्रेस को कोसते हैं।
ज्योति रौतेला ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस पर 10 साल से भ्रष्टाचार का आरोप लगातेआ रहे हैं लेकिन पूरी ताकत लगाने के बाद भी उनकी एजेंसियां कोई सबूत नहीं खोज पाई और कार्रवाई तो दूर की बात है। ज्योति रौतेला ने कहा कि इससे मोदी और बीजेपी सरकार की मंशा साफ होरी जाती है कि वो सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। ज्योति रौतेला ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड को सबसे बड़ा घोटाला करार देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और इस पर जवाब देने को कहा। ज्योति रौतेला ने कहा कि इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने ही सवाल उठाएगी हैं तो बीजेपी को भ्रष्टाचार पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उत्तराखंड के मुद्दों पर चुप्पी क्यों? – ज्योति रौतेला
ज्योति रौतेला ने उत्तराखंड के मुद्दों पर पीएम की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने अंकिता भंडारी, पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, बेरोजगारों पर लाठीचार्ज को लेकर एक शब्द नहीं बोला इससे साफ है कि मोदी सिर्फ जुमले फेंकने आए थे और चले गए। ज्योति रौतेला ने दावा किया कि बीजेपी के कार्यक्रमों में जिस तरह पूर्व सैनिकों का अपमान किया गया उससे पूरा राज्य आक्रोशित है और चुनाव में इसका जवाब जरूर मिलेगा।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल