पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने आज सुबह सुबह मतदान किया। भटकोट बूथ पर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
गोदियाल के साथ परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद रहे। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर गोदियाल और अनिल बलूनी के बीच मुकाबला है। आज शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और नतीजे 4 जून को आएंगे। मतदान करने के साथ ही गोदियाल ने पौड़ी लोकसभा और राज्य के सभी मतदाताओं से वोट जरूर करने की अपील की है । गोदियाल ने कहा है लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर करें। 

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य