7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन

नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज 27वें  दिन भी देहरादून स्थित एकता बिहार में धरना जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज  रोज की तरहनिगम कर्मचारियों ने आंदोलन से पूर्व एकता विहार परिसर में पौधारोपण किया। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनउन्होंने कहा कि आज संपूर्ण उत्तराखंड में कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के आवास गृह/ गैस एजेंसी व अन्य इकाइयों के परिसर में निगम कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सैकड़ो पौधों का रोपण किया ।व वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। साथ ही विभिन्न माध्यमों से नियमितीकरण की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

See also  खटीमा में आदि रंगोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने रोड शो से दिखाई ताकत

दिनेश गुरु रानी ने कहा उनका संगठन जहां नियमितीकरण की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से धरना कार्यक्रम कर रहा है वही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सरकार को सहयोग कर रहा है आज धरना कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट महामंत्री कंचन चंदोला रमेश कपकोटी पीतांबर दुमका गौतम कुमार बलवंत सिंह नरेंद्र रावत जगबीर लाल राकेश रावत पदम सिंह वेद प्रकाश अरविंद नेगी महेश कुमार दास हरीश कांडपाल नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Ad 2
See also  सीएम धामी ने बांटे 332 नियुक्ति पत्र