13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

40 दिन से कर्मचारियों का आंदोलन

40 दिन से कर्मचारियों का आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का आज 40 वें दिन भी नियमितीकरण को लेकर धरना जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज भी कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में निगम कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

अपनी तरह के राज्य के इतिहास में किए जा रहे अनूठे आंदोलन के तहत निगम के कर्मचारी अपनी मांग को मनवाने के लिए जहां अपनी-अपनी इकाइयों में निगम हित और राज्य हित में कार्य कर रहे हैं। वहीं संपूर्ण उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के तहत बृहद रूप से पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चला रहे हैं। 40 दिन से कर्मचारियों का आंदोलन

See also  कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम धामी

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारी ।।।।एक इकाई 10 पौधे प्रतिदिन।।।। के नारे के साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर रहे हैं।

आंदोलन के साथ पर्यावरण संरक्षण

निगम के कर्मचारी 1000 फीट की ऊंचाई से लेकर 15000 फीट की ऊंचाई तक पौधों का रोपण कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक आंदोलन है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उन्होंने निगम के कर्मचारियों को 10000 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया है। जो निगम के कर्मचारियों के द्वारा पूरा किया जाएगा। गुरु रानी ने कहा कि गांधीवादी तरीके से दिया जा रहा धरना और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे पौधारोपण व स्वच्छता अभियान के बाद भी सरकार का ध्यान उनकी मांगों की तरफ नहीं जा रहा है। इस संबंध में प्रमुख सचिव पर्यटन व प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम से वार्ताएं जारी हैंशलेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

See also  तमक में आपदा राहत कार्यों पर सीएम धामी की नज़र

कर्मचारी दिखा रहे एकजुटता

गुरु रानी ने कहा कि आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के 50 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह शोभाराम पदम सिंह वेद प्रकाश राजेंद्र सिंह दीपक सिंह गोपाल सिंह महेश राम नरेंद्र थापा विजयबोरा सौरभ खोलिया नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। नैनीताल धरना कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में केव गार्डन परिसर में पौधों का रोपण किया गया।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने देहरादून में शहीद स्मारक जाकर अमर शहीदों को किया नमन
Ad 1