22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग, अनूठे  आंदोलन के 70 दिन

नियमितीकरण की मांग, अनूठे आंदोलन के 70 दिन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाए जा रहे अनूठे कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन के 70वें दिन महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में जहां निगम मुख्यालय नैनीताल व केव गार्डन में पौधारोपण किया गया। वहीं विभिन्न माध्यमों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। नियमितीकरण की मांग, अनूठे  आंदोलन के 70 दिन

महासंघ के उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने नाैकुचियाताल परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधा लगाए। वहीं विधायक राम सिंह कैड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गढ़वाल मंडल में निगम कर्मचारियों ने पौधारोपण किया और विभिन्न माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

See also  ज्योलिकोट में खराब पानी सप्लाई मुद्दे पर सीएम का एक्शन, जल संस्थान और पेयजल निगम के 6 अफसर सस्पेंड

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारी वृहद स्तर पर पौधारोपण कर रहे हैं। सफाई अभियान चला रहे हैं। उसके बाद भी सरकार नियमितीकरण नियमावली जारी नहीं कर रही है इससे जहां पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहे आंदोलन को लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है वहीं आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है कि क्यों नहीं सरकार निम्कीकरण नियमावली जारी कर रही है। आज उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया । वही मंदिर के पंडित मोहन चंद्र ओली के सहयोग से पीपल का पौधा भी लगाया गया ।आज के कार्यक्रम में हर सिंह गोपाल विष्ट विजयबोरा दीपक नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मचारियों ने भाग लिया।

See also  आईएसबीटी देहरादून को और आधुनिक बनाने की तैयारी, एमडीडीए ने तैयार किया प्लान

इधर संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होने पर पर्यटक आवास गृह डीडीहाट और गैस सर्विस डीडीहाट के कर्मचारियों ने महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी का माला पहनाकर व पौधा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बलवंत सिंह,उमा डिगारी बबलू संदीप हरीश सिंह ललित कुमार गजेंद्र धामी रोमा खड़ायत सोनू बोरा नारायण राम महिमन सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
Ad 1