16 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

L& T ने उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए दिए 5 करोड़ रुपये

L& T ने उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए दिए 5 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।L& T ने उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए दिए 5 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एल.एंड टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है। ऐसे में निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन कार्यों में और तेजी आएगी तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सकेगी।

See also  जौलजीबी मेले में भारी हंगामा: दो धामियों के बीच टकराव

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा संवेदनशील राज्य है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और राहत तंत्र को और अधिक सक्षम करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।इस अवसर पर एल.एंड टी. समूह के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  सीएम धामी ने अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी
Ad 1