मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार देर रात दुबई में जोरदार स्वागत किया गया। उत्तराखंड के प्रवासियों ने धामी के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की थी।

सीएम धामी ने कहा दुबई में उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखण्डी टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।
समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्ष में एक बार उत्तराखण्ड आने की अपील की। साथ ही उन्हें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।
दुबई में देवभूमि की झलक
इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रवासी नागरिकों द्वारा मंत्र मुग्ध करने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। विदेश में रहकर भी अपनी संकृति एवं परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत सराहनीय है।

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों को इस आत्मीय स्वागत हेतु हृदयतल से आभार !

More Stories
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद