22 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केशव थलवाल की जमानत के मुद्दे पर संदीप चमोली और रोशन रतूड़ी में जुबानी जंग, पुलिस तक पहुंचा मामला

केशव थलवाल की जमानत के मुद्दे पर संदीप चमोली और रोशन रतूड़ी में जुबानी जंग, पुलिस तक पहुंचा मामला

उत्तराखंड में केशव थलवाल की जमानत के मुद्दे पर रोशन रतूड़ी और वकील संदीप चमोली के बीच तकरार जारी है। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। संदीप चमोली ने इस मुद्दे पर एसएसपी देहरादून से रोशन रतूड़ी की शिकायत की है और कार्रवाई करने की मांग की है। संदीप चमोली ने कहा कि कल एक वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को ये स्पष्ट किया गया था कि केशव थलवाल प्रकरण में रोशन रतूड़ी नामक व्यक्ति का कोई भी संबंध नहीं है। संबंधित व्यक्ति केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

See also  बीजेपी का कांग्रेस दफ्तर कूच, राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

आज, इस संदर्भ में संदीप चमोली ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें केशव थलवाल की जमानत के दौरान प्रस्तुत उपस्थिति पत्र की प्रमाणित छाया प्रति सार्वजनिक की गई है, जिससे सत्य स्थिति स्पष्ट हो सके।

संदीप चमोली ने कहा कि रोशन रतूड़ी ने लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से मेरी व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने तथा मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक और असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जो कि गंभीर आपत्तिजनक कृत्य है।

इसी संबंध में आज संदीप चमोली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून को एक लिखित शिकायत प्रेषित की गई है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई की जाए।

See also  युवाओं को विदेशों में रोजगार मुहैया कराने के लिए सीएम धामी की शानदार पहल

चमोली ने कहा मैंने अपने शिकायती पत्र में यह भी आग्रह किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को भ्रमित करने तथा असत्य जानकारी फैलाने वाले ऐसे तत्वों पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्यवाही की जानी आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राज्य की भावनाओं से खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके। संदीप चमोली ने कहा कि न्याय और सत्य की रक्षा के लिए यह कदम आवश्यक है।

 

Ad 2
See also  बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का गणेश गोदियाल पर पलटवार, आरोपों को बताया शर्मनाक कामों से ध्यान बांटने की कोशिश