26 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ यात्रा के दौरान साइबर ठगी से बचाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन

केदारनाथ यात्रा के दौरान साइबर ठगी से बचाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन

जनपद में प्रतिवर्ष होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा के शुरू होने से पूर्व साइबर ठगों द्वारा केदारनाथ धाम हेतु संचालित होने वाली हैलीकॉप्टर सेवाओं के नाम पर तथा नामी कम्पनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट, तथा फर्जी फेसबुक विज्ञापन पेज, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउन्ट तैयार कर श्रद्धालुओं को ठगने का प्रयास किया जाता है। कतिपय मामलों में श्रद्धालु इनके झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई इन ठगों के झांसे में आकर लुटा बैठता है।

इन साइबर ठगों के इरादों पर नकेल कसने हेतु मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा जनपद स्तर पर ‘‘साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स’’ तैयार की गयी है। जनपद स्तर पर गठित इस फोर्स द्वारा सार्थक कार्रवाई की गयी है।

See also  हल्द्वानी में सीएम धामी ने किया सोशल मीडिया संवाद

सोशल मीडिया पर कार्यवाही – चिन्हित किए गए कुल 111 फेसबुक पेजों में से 106 पेजों को सफलतापूर्वक टेक डाउन किया गया है। इसके अतिरिक्त, 16 इंस्टाग्राम खातों को भी संदिग्ध गतिविधियों के कारण रिपोर्ट किया गया है। इन सभी अकाउन्ट्स की डिटेल्स प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

टेलीकॉम और व्हाट्सएप पर प्रहार – इन फेसबुक पेजों के साथ लिंक साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले 110 मोबाइल नंबरों में से 55 नम्बरों को सम्बन्धित टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और व्हाट्सएप के माध्यम से ब्लॉक कर दिया गया है तथा शेष 55 मोबाइल नम्बरों को ब्लॉक करने हेतु रिपोर्ट किया गया है। सभी नम्बरों की जानकारी कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

See also  खटीमा को सीएम धामी की सौगात, 89 लाख से ज्यादा की लागत से बनी योजनाओं का किया लोकार्पण

वित्तीय प्रहार – साइबर अपराधियों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे 6 बैंक खातों की जांच की गई, जिनमें से अब तक 1 बैंक खाते को डेबिट फ्रीज किया गया है। शेष बैंक खातों को डेबिट फ्रीज किये जाने की रिपोर्टिंग प्रक्रिया गतिमान है।

वेबसाइट्स पर निगरानी – प्रथम दृष्टतया हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा करने वाली संदिग्ध प्रतीत हो रही 22 वेबसाइट्स की जानकारी कर डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेजी गई।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने कहा है कि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है, श्री केदारनाथ धाम यात्रा हैलीकॉप्टर के माध्यम से करने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि इस बार की केदारनाथ यात्रा हेतु हैली सेवाओं की एकमात्र अधिकृत वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ है। अन्य किसी भी प्रकार की वेबसाइट, फेसबुक विज्ञापन, लिंक या व्हट्सएप के माध्यम से टिकटों की बुकिंग का प्रयास न करें। ऐसा करने से साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। जनपद में होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। हमारी टीम लगातार डिजिटल स्पेस की निगरानी कर रही है। आम जनता से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें।

See also  टनकपुर- बनबसा बाईपास की मांग तेज, संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा, तहसील में दर्ज कराया विरोध