21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में जनगणना को लेकर ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत

पिथौरागढ़ में जनगणना को लेकर ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत

पिथौरागढ़ स्थित पीएम श्री सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में आज से 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के बाद आयोजित होने वाली यह आठवीं जनगणना होगी, जिसे पहली बार डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। इससे आंकड़ों के संकलन एवं विश्लेषण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक एवं प्रभावी होगी। पिथौरागढ़ में जनगणना को लेकर ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगे प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकारें योजनाएं एवं नीतियां तैयार करती हैं, जो आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

See also  DM चमोली ने जोशीमठ सीवरेज और पेयजल योजना की समीक्षा की

उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रकार की शंका या जिज्ञासा हो तो उसे बिना किसी संकोच के तत्काल पूछें, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने उपस्थित ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि सभी प्रतिभागियों के संदेहों का समाधान प्रशिक्षण स्थल पर ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनगणना कार्य सुचारू एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, प्रशिक्षक एवं जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी