20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग पुलिस ने लाखों की चरस के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस ने लाखों की चरस के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाए जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों पर रुद्रप्रयाग पुलिस टीम ने गौरीकुण्ड क्षेत्र से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.080 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹2.16 लाख रुपये (दो लाख सोलह हजार रुपये) है।

*घटना का विवरण -* गत दिवस दिनांक 21 मई, 2026 को चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गौरीकुण्ड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से चरस 01 अदद मोबाइल फोन (Infinix कंपनी, जिसमें भारतीय व नेपाली सिम कार्ड सक्रिय थे) व ₹ 6,070 भारतीय रुपये तथा 450 नेपाली रुपये बरामद हुए। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आया था और यहां यात्रा मार्ग पर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। रुद्रप्रयाग पुलिस ने लाखों की चरस के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार

See also  DM चमोली ने जोशीमठ सीवरेज और पेयजल योजना की समीक्षा की

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 19/2027 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*अभियुक्त का विवरण-*

हस्त बहादुर शाही (उम्र 37 वर्ष), पुत्र लोक बहादुर शाही, निवासी: गांव पालिका रास्कोट (वार्ड नं. 5), जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल हाल गौरीकुण्ड।

*पुलिस टीम का विवरण -*

1- चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत

2- आरक्षी 131 ना.पु. विनोद सिंह, चौकी गौरीकुण्ड

3- आरक्षी 57 ना.पु. अर्जुन सिंह चौकी गौरीकुण्ड

 

 

See also  UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Ad 2