श्री केदारनाथ धाम की पवित्रता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ”ऑपरेशन कालनेमि” एवं विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ये कार्यवाही यात्रा मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तथा पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा संयुक्त रूप से सम्पादित की गई।
अभियान के दौरान केदारनाथ धाम क्षेत्र में रह रहे साधु-संतों एवं बाबाओं के पहचान पत्रों (आधार कार्ड) एवं पुलिस भौतिक सत्यापन की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई ऐसे व्यक्ति/बाबा पाए गए जो बिना किसी पूर्व पुलिस सत्यापन के धाम क्षेत्र में निवास कर रहे थे। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और बिना सत्यापन पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कुल 07 चालान किए गए।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा और धाम की मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार का चेकिंग व सत्यापन अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा