25 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से भेंट कर जोशीमठ आपदा, तमक नाले पर वैली ब्रिज, राहत एवं पुनर्वास कार्यों सहित उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, प्रभावी पुनर्वास तथा दीर्घकालिक एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदमों पर गृहमंत्री जी के साथ विचार-विमर्श किया। गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों पर चर्चाउन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में केंद्र सरकार का सहयोग राज्य के लिए बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपदा की हर चुनौती में उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ी रही है।

See also  गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत

इस अवसर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित रहे।