20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी का कल बदरीनाथ दौरा

सीएम धामी का कल बदरीनाथ दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 20 सितम्बर को प्रस्तावित बद्रीनाथ दौरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज बद्रीनाथ धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ हेलीपैड, कथा महोत्सव स्थल, एराइवल प्लाजा तथा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएम धामी का कल बदरीनाथ दौरा

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

See also  सीएम धामी ने देहरादून में जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अहम भूमिका

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के साथ-साथ देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 एवं बद्रीनाथ कथा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

 

See also  सीएम धामी ने किया 140 स्टूडेंट्स के साथ संवाद
Ad 1