29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पीएम मोदी से सपरिवार मिले महेंद्र भट्ट, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण

पीएम मोदी से सपरिवार मिले महेंद्र भट्ट, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान श्री महेंद्र भट्ट ने अपने सपुत्र के आगामी विवाह समारोह का स्नेहिल निमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सौंपा। इस अवसर पर भट्ट के साथ उनकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण परिवार का सहर्ष स्वागत करते हुए उन्हें अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीय मार्गदर्शन प्रदान किया। पीएम मोदी से सपरिवार मिले महेंद्र भट्ट, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात को लेकर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री से मिलना सदैव ऊर्जादायी और प्रेरणादायक होता है। परिवार सहित प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त होना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का विषय है।

See also  चुनाव आयोग के खिलाफ ऋषिकेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग