21 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास योजनाओं के लिए सीएम ने 155 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

विकास योजनाओं के लिए सीएम ने 155 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, सड़क एवं पुल निर्माण, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹155.96 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण हेतु पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए ₹591.16 लाख तथा जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड लोहाघाट में मल्टी लेवल पार्किंग एवं अन्य निर्माण कार्यों हेतु ₹998.55 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।विकास योजनाओं के लिए सीएम ने 155 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट में कुसेरी बैण्ड से सिलौनी मोटर मार्ग का डी.बी.एम. बी.सी. द्वारा अपग्रेड कार्यों हेतु ₹199.17 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी में उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग (एस.एच.-15) के किमी. 12 में 02 लेन सेतु (क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण) के निर्माण हेतु ₹409.23 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत डंगोली-हरवाड़-वालीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) के चैनेज 154.990 पर मोटर पुल का क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण के लिए ₹501.17 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही डंगोली-ददिमखेत-हरवाड़-वालीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) पर चैनेज 134.950 में मोटर पुल के क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण के लिए ₹159.73 लाख तथा चैनेज 171.740 पर 45 मीटर स्पान के मोटर पुल के उच्चीकरण के लिए ₹463.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  मुख्य सचिव ने किया रीप परियोजना से जुड़े वे साइट इंटरी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत डंगोली-सैलानी-ददिमखेत- धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) के किमी 127 पर पूर्व में निर्मित क्लास-बी पुल के स्थान पर 53 मीटर लंबाई का क्लास-ए लोडिंग दो लेन पुल निर्माण के लिए ₹725.45 की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लालूरी-घियाकोटी-क्यार्दा की चाली मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण (हिल साइड कटिंग) के लिए ₹176.85 लाख तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत कोट मल्ला से कोट तत्ला कंडिया कुलासु रीठा खाल मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य (लम्बाई 5.00 किमी) हेतु ₹376.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोविन्दनगर में पडागांव चौराहे से आबादी होते हुए जंगल सीमा तक मार्ग का पुनर्निर्माण किये जाने हेतु ₹90.41 लाख तथा ग्राम टैगोर नगर में जैल कैम्प मुख्य मार्ग से हरेन्द्र मंडल के घर होते हुए सिंचाई नहर पुलिया तक मार्ग का पुनर्निर्माण किये जाने हेतु ₹90.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  सीएम धामी ने सीएम योगी की मां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून की रायपुर शाखा देहरादून परिक्षेत्र तथा जनपद हरिद्वार की हरिद्वार शाखा हरिद्वार परिक्षेत्र के अन्तर्गत अधिक पेयजल खपत वाले वार्डों में जल संयोजनों पर घरेलू मैकेनिकल वाटर मीटर क्लास-बी के अधिष्ठापन हेतु क्रमशः ₹349.59 लाख एवं ₹464.77 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वैच्छिक एवं आंशिक चकबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए नई मद खोले जाने तथा राज्य आकस्मिकता निधि से ₹100 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार एवं राज्य स्वायत्त निकायों/उपक्रमों के उन कर्मचारियों को, जो छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन एवं भत्ते प्राप्त कर रहे हैं, का महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2026 से 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने को मंजूरी दी गई है। इसी प्रकार पांचवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन एवं भत्ते प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2026 से 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने को अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा 178 आरक्षी, पीएसी एवं आईआरबी कार्मिकों को राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  सीएम योगी की माताजी का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री द्वारा नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर परिसर स्थित सामुदायिक भवन का नाम पूर्व पालिका अध्यक्ष स्व. सोबन सिंह नेगी के नाम पर ‘स्व. सोबन सिंह नेगी सामुदायिक भवन‘ रखे जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम सराय स्थित भूमि क्रय किये जाने से संबंधित संभावित अनियमितताओं के प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार श्री वरुण चौधरी (IAS) के निलंबन की अवधि 29 नवंबर, 2026 से विस्तारित किए जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया।