श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं मानकों के मुताबिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिला खाद्य सुरक्षा एवं बाट माप विभाग यात्रा मार्ग पर लगातार निरीक्षण एवं चालान की कार्रवाई कर रहे हैं। फाटा से सोनप्रयाग के बीच जिला खाद्य सुरक्षा एवं बाट माप विभाग की टीम ने 13 प्रतिष्ठानों के चालान किए।
जबकि कई दुकानों पर रेट लिस्ट भी चस्पा कारवाई। जिला अभिहित अधिकारी मनोज सेमवाल एवं वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक जगदीश सिंह के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा एवं बाट माप विभाग ने यात्रा मार्ग पर फाटा, रामपुर, सीतापुर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिला अभिहित अधिकारी रुद्रप्रयाग मनोज सेमवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 05 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही रेट लिस्ट की जाँच की गई एवं प्रतिष्ठानों पर मौके पर रेट चस्पा कराये गए। वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक जगदीश सिंह ने बताया कि 08 दुकानों में ओवररेटिंग पर चालान कर ₹7500 का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ फोन पर बदसलूकी, धारचूला अस्पताल की महिला अधिकारी पर आरोप, धामी ने दी स्वास्थ्य मंत्री के ऑफिस पर धरना देने की चेतावनी
काठगोदाम से भीमताल के बीच जाम से निजात दिलाने के लिए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान
अंकिता भंडारी के माता-पिता को नहीं मिल पा रहीं बुनियादी सुविधाएं, कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने सीएम को लिखी चिट्ठी, पीने के पानी का कनेक्शन मुहैया कराने की मांग