8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में रविवार 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे बाबा केदार, मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री एवं बद्री विशाल से प्रार्थना करते हैं कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न हो।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रयासरत है। इस संबंध में प्रत्येक स्तर पर चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जो भी श्रद्धालु, यात्रा पर आएं, वे देवभूमि उत्तराखण्ड में बिताए गए समय की स्वर्णिम यादों को साथ लेकर जाएं।

See also  आधी रात को सीएम आवास घेरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मोहित उनियाल ने दी बड़ा आंदोलन करने की धमकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य के लिए एक उत्सव के समान है। चारधाम यात्रा में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखण्ड आते हैं। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम तथा सुरक्षित हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो, इसके लिए हम सबको सहयोगी बनना होगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में लगे सफाई कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी यात्रा व्यवस्था के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें, ताकि यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। आपसी सहयोग और भगवान के आशीर्वाद से हम सभी इस बार की यात्रा को भी सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से सम्पन्न कराने में सफल होंगे ।

See also  चमोली में डीएम के जनता दरबार में 27 लोगों ने रखीं समस्याएं