25 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पैतृक गांव पहुंचे सीएम धामी, लोगों से मिला अपार प्यार

पैतृक गांव पहुंचे सीएम धामी, लोगों से मिला अपार प्यार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी–बारमौं पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पैतृक क्षेत्र में आना मेरे लिए बेहद भावुक क्षण था। यह वही धरा है जहां मैंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने मेरे व्यक्तित्व को आकार दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का स्नेहिल आशीर्वाद और मातृशक्ति का अथाह प्रेम मन को भावनाओं से भर गया। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग आज भी मुझे बचपन के नाम से पुकारते हैं, यह अपनत्व शब्दों में समाना मुश्किल है। नौनिहालों और युवाओं की मुस्कुराहटों में वह सारी स्मृतियां फिर जीवंत हो उठीं, जिन्होंने मुझे मूल्य सिखाए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

See also  सीएम हाउस में लगा जनता दरबार

उन्होंने कहा कि हर चेहरा अपना लगा, हर आंगन स्मृतियों से भरा और हर कदम बचपन की गलियों से होकर गुजरता हुआ महसूस हुआ। टुंडी–बारमौं मेरे लिए सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि मेरी जड़ें, संस्कार और मेरी पहचान है।