24 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम ने श्रमिकों को बांटे कंबल

सीएम ने श्रमिकों को बांटे कंबल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरण किये। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरंतर प्रयास करने हैं।

See also  टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति की बैठक, 25 मई को उठाया जाएगा अहम कदम

इस अवसर पर सचिव श्रम आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी, श्रमायुक्त दीप्ति सिंह एवं श्रमिक मौजूद रहे।