23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी की लिखी सादगी, बेरीनाग में लिया जलेबी का आनंद, आम लोगों से मिले

सीएम धामी की लिखी सादगी, बेरीनाग में लिया जलेबी का आनंद, आम लोगों से मिले

पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बेरीनाग बाजार में स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार से गुजरते हुए स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर रुककर जलेबी का स्वाद लिया और वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सीएम धामी की लिखी सादगी, बेरीनाग में लिया जलेबी का आनंद, आम लोगों से मिले

मुख्यमंत्री के अचानक स्थानीय बाजार में पहुंचने से आमजन एवं व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जनता से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता है।

See also  स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर धामी सरकार का ध्यान

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, स्थानीय व्यंजन एवं पारंपरिक बाजार हमारी पहचान हैं और इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री के इस सहज एवं आत्मीय व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बाजार में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

See also  आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे हरक सिंह रावत, सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप
Ad 2