मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सम्बन्धित अग्निवीरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल गठित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह सेल सेवामुक्त अग्निवीरों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों, विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में उपलब्ध संभावनाओं तथा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More Stories
सीएम धामी ने सीएम योगी की मां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विकास योजनाओं के लिए सीएम ने 155 करोड़ के बजट को दी मंजूरी
चंपावत के पशुपालकों ने 25 नवम्बर को किया तालाबंदी का ऐलान, किसान मंच ने दिया समर्थन, पूरे उत्तराखंड में आंदोलन का आह्वान