सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जलागम विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रारंभिक चरण में राज्य की दो नदियों को चिन्हित कर उनके पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ही विभाग को लोगों की आजीविका को बढ़ाने की दिशा में भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

केन्द्र सरकार से सहायतित योजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता में रखा जाए। स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों एवं वर्षा आधारित नदियों के पुनरोद्धार के लिए लघु एवं दीर्घकालिक उपचार कार्य योजनाएं बनाकर उनका मूल्यांकन व अनुश्रवण भी किया जाए।
इस दौरान अधिकारियों को जलागम विकास परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन के लिए सतत जल संसाधन प्रबन्धन, सतत भूमि एवं पारिस्थितिकी प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और जैव विविधता संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कार्य करने एवं जलागम की योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

More Stories
LUCC पीड़ितों को इंसाफ की मांग, आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
दुष्यंत गौतम के स्वागत पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल