23 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी ने जाना बिनसर हादसे के घायलों का हाल

धामी ने जाना बिनसर हादसे के घायलों का हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम ली। धामी ने जाना बिनसर हादसे के घायलों का हालमुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्च स्तरीय उपचार मिल रहा है।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश
Ad 2