मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान देने की परंपरा रही है।
कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

More Stories
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले का उद्घाटन
किच्छा में तुर्कागोरी रामलीला का शुभारंभ, उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री गणेश उपाध्याय ने की शिरकत