टिहरी के लामड़ीधार में आयुष अस्पताल का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति का गठन कर आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है।
स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ओर से बनाई गई संघर्ष समिति का अध्यक्ष की जिम्मेदारी विक्रम सिंह उनियाल को दी गई है जबकि रवि नेगी सचिव और मनबीर रावत कोषाध्यक्ष का पद संभालेंगे। इसके अलावा राकेश, महावीर, सुरेश लाल, गीता देवी, रंजीत भंडारी, रणवीर राणा सभी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सयुंक्त सचिव विक्रम राणा, गोविंद सिंह नेगी महावीर रावत, साहब सिंह रावत, वीरेंद्र पंवार, कुशल सिंह, ज्ञान सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा भी कई प्रतिनिधि इस समिति में हैं। सभी ने आयुष अस्पताल का निर्माण कराने की मांग को लेकर संघर्ष करने का ऐलान किया है। बीजेपी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी इस अस्पताल को लेकर मुखरता के साथ आवाज़ उठाते रहे हैं। लिहाजा उन्होंने संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे की लड़ाई लड़ने की बात कही है।

More Stories
सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सीएम धामी की पहल ला रही रंग