22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कल से कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा

कल से कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस 12 सितम्बर 2024 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ‘‘श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा‘‘ के दूसरे चरण का सीतापुर से आगे केदारनाथ तक आयोजन किया है। यात्रा मे प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा भी प्रतिभाग करेंगे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विश्व सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र श्री केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के साथ छेड़-छाड़ करते हुए नई दिल्ली में केदारनाथ शिला ले जाकर सदियों पुरानी वैदिक एवं सनातनी परम्पराओं को तोड़ते हुए मन्दिर के नाम पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ज्योर्तिलिंग की स्थापना कर समस्त हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ किये जा रहे खिलवाड के विरोध में दिनांक 24 जुलाई, 2024 से हरकी पैडी हरिद्वार से श्री केदारनाथ तक आयोजित पद यात्रा (श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा) को अत्यधिक वर्षा के चलते यात्रा मार्ग में आई दैवीय आपदा के चलते सीतापुर में विराम दे दिया गया था। इसी यात्रा के दूसरे चरण में 12 सितम्बर, 2024 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सीतापुर से केदारनाथ तक यात्रा प्रारम्भ की जायेगी।

See also  बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया अजीत डोभाल के अपमान का आरोप

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दिनांक 12 सितम्बर 2024 को सीतापुर में प्रातः07ः30 बजे सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण के उपरान्त 08ः00 बजे सीतापुर से केदारनाथ के लिए यात्रा प्रारम्भ होगी तथा सायंकाल श्री केदारनाथ पहुंचेगी तथा रात्रि विश्राम के बाद 13 सितम्बर 2024 को सुबह 08ः00 बजे केदारनाथ में जलाभिषेक एवं पूर्जा अर्चना के बाद तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात तथा पत्रकार वार्ता के उपरान्त यात्रा का समापन किया जायेगा।

See also  आईएसबीटी देहरादून को और आधुनिक बनाने की तैयारी, एमडीडीए ने तैयार किया प्लान
Ad 1