13 February 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने की एकजुटता की वकालत

उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने की एकजुटता की वकालत

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता एंव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कॉडिनेशन कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा का पुष्पगुच्च देकर स्वागत किया। माहरा ने प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा किये गये कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए कहा कि कठिन समय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी के साथ काम किया है। जिसका उदाहरण बद्रीनाथ और मंगलौर का उपचुनाव है। इसी उमंग के साथ कांग्रेस पार्टी निकाय व केदारनाथ उपचुनाव में भी विजयी हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपने निकाय चुनावों में भी भाजपा को अपनी ताकत का अहसास दिलाना है। उन्होंने कहा जिस तरह से भाजपा राज में महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है आप सबको भाजपा को करारा जबाव देना हैं। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लडेगी और समय-समय पर समन्वय समिति की बैठेंके आयोजित की जायेंगी और एकजुटता के साथ निर्णय लिये जायेंगे।

See also  मौली संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

सहप्रभारी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय और केदारनाथ का उपचुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। आप सबने निकाय चुनावों को एक चुनौती के रूप में लेना है। कांग्रेस के पास भाजपा सरकार के खिलाफ सैंकड़ों मुद्दे हैं उन मुद्दों को केवल जनता के सामनेे गंभीरता के साथ उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा हमें जिताऊ प्रत्याशी सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा आप सब वरिष्ठ नेता है और उत्तराखण्ड की समस्याओं को भलीभॉति जानते हैं और समझते हैं। उन्होंने कहा यदि आप सब एकजुटता के साथ निकाय और केदारनाथ उपचुनाव लडेंगे तो निश्चित रूप से पार्टी विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कांग्रेस नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं को बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे भी यह क्रम लगातार कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को अपनी बात मीडिया में कहने क बजाय पार्टी फोरम में ही रखनी चाहिए पार्टी का अनुशासन सर्वाेपरि है और अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नही की जायेगी।

See also  रुद्रप्रयाग पुलिस ने नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरुक

चुनाव के लिए जल्द तय हों प्रभारी- हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा नगर निगमों पर प्रभारी के साथ सहप्रभारी भी रखना चाहिए। उन्होंने कहा प्रभारियों की नियुक्ति जल्दी की जाय ताकि उन्हें होम वर्क करने का अधिक समय मिल सके और संगठन एवं वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वयक स्थापित कर प्रत्याशी का चयन करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी के सामने बडी चुनौती है इस चुनौती का सामना कैसे करेंगे उसकी रणनीति तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निकाय एव पंचायत चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव में वरिष्ठ नेताओें को पर्यवेक्षक एंव प्रभारी बनाया जाना चहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव से पूरे देश मे एक अच्छा संदेश गया है उसे हमने बरकरार रखते हुए श्री केदारनाथ उप चुनाव में विजयी हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केदारनाथ उपचुनाव किसी भी हालत में जीतना चाहती है। उनके पास धन और बल है परन्तु कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं के बल पर विजय प्राप्त करनी है।

See also  डीएम ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वीडियो क्रांफेन्स के माध्यम से अपने सुझाव दिये। बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा,, पूर्व मंत्री हीरा बिष्ट, नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक जोत सिंह सोला, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक ममता राकेश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, बिरेन्द्र सिंह रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, सेवादल की चीफ हेमा पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना आदि सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।