संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 393 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधा रोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।। के तहत आज उनके नेतृत्व में आज डीडीहाट के नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में नारायण स्वामी आश्रम के व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन
कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा
बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ