22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पीएम मोदी का दौरा, परवादून कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

पीएम मोदी का दौरा, परवादून कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा परवादून क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, जिनमें प्रमुख रूप से रानीपोखरी में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को निरस्त किए जाने का मुद्दा, बापूनगर (ऋषिकेश) में वन भूमि विवाद, डोईवाला टोल प्लाजा से आम जनता पर पड़ रहा आर्थिक बोझ, डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था,अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग,सुसवा नदी में बढ़ता प्रदूषण शामिल हैं। पीएम मोदी का दौरा, परवादून कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

मोहित उनियाल ने कहा कि रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास वर्ष 2019 में किया गया था, लेकिन वर्तमान में उस भूमि का अन्यत्र उपयोग किया जाना क्षेत्रवासियों की भावनाओं के साथ अन्याय है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्रीय जनता आंदोलनरत है।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

उन्होंने यह भी कहा कि सुसवा नदी में देहरादून का सीवरेज और प्लास्टिक कचरा गिराया जा रहा है, जो सीधे गंगा को प्रदूषित कर रहा है। आगामी कुंभ के दृष्टिगत यह स्थिति अत्यंत गंभीर है और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

इस दौरान मांग की गई है कि विधि विश्वविद्यालय को पूर्व निर्धारित स्थान पर शीघ्र स्थापित किया जाए,बापूनगर के निवासियों को वन भूमि विवाद में स्थायी राहत दी जाए व राजस्व ग्राम घोषित किया जाए,डोईवाला टोल प्लाजा को हटाया जाए या स्थानीय लोगों को पूर्ण छूट मिले,डोईवाला स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया जाए,महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं,अंकिता भंडारी का मुद्दा तथा सुसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु सख्त कार्रवाई की जाए।

See also  चमोली में UK GAMS की समीक्षा बैठक

उनियाल ने कहा कि आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जैसे पावन अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों का खुलेआम हनन किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस दिन देश संविधान और अधिकारों के रक्षक बाबा साहेब को याद करता है, उसी दिन आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जो लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। इस प्रकार की कार्रवाई न केवल निंदनीय है, बल्कि यह दर्शाती है कि जनता के मुद्दों को उठाने वालों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि इन मुद्दों का समाधान क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है, और उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

See also  आईएसबीटी देहरादून को और आधुनिक बनाने की तैयारी, एमडीडीए ने तैयार किया प्लान

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,अश्विनी बहुगुणा,प्रमोद कप्रवान शास्त्री,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,शार्दूल नेगी,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार,अफसाना अंसारी,रेखा कांडपाल सती,रीता क्षेत्री,सुनील बर्मन,राजेंद्र सेमवाल,विमल, किशोर तिवारी,गजेंद्र विक्रम शाही,तेजपाल सिंह मोंटी,मुकेश प्रसाद,सावन राठौर,आरिफ अली,विवेक सैनी,राहुल आर्य,अनुज कन्नौजिया,सोहेब अली,संदीप थापा,समीर,वसीम अली,मोइन अली,आशिक अली,साहिल अली, सूरज भट्ट,शुभम कांबोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।