15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में पुलिस का चेकिंग अभियान

रुद्रप्रयाग में पुलिस का चेकिंग अभियान

एसपी रुद्रप्रयाग ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा श्री केदारनाथ यात्रा के सफल तथा सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत सुचारु यातायात व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं। 

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/यातायात श्री प्रबोध घिल्डियाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग व थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान ने अधीनस्थ कार्मिकों के साथ थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत संयुक्त रुप से वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

See also  उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम

इसी प्रकार से यातायात नियमों का पालन करवाये जाने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का चैकिंग अभियान निरन्तर रूप से जारी रहेगा।