त्योहार के समय में चीनी के बढ़ते दाम और हर वस्तु की बढ़ती कीमत एवं आसमान छूती महंगाई के विरोध में आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। महर ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है तबसे इस सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, सीएनजी,दूध, डेयरी सामग्री , तेल , घी और सब्जी, फल के दाम बड़ा रखे हैं, और अब चीनी के दाम त्योहार की शुरुवात में 45 रुपये से 70 रुपये कर दिया गया जो कि आम जन के साथ धोखा है, कुछ ही दिनों में रक्षा बंधन , दशहरा, दीवाली के साथ साथ अन्य त्यौहार आने वाले है और इस समय शक्कर के दाम बढ़ना मिठाई सहित शक्कर के बने हर सामग्री के मूल्य बड़ा देगा , यहां तक की चाय भी अब महंगी हो जाएगी जिसका खामियाज चाय बेचने वाले छोटे होटल वालों को उठाना पड़ेगा।
महर ने कहा कि चीनी के मूल्य बढ़ने का कारण मुख्य रूप से ई 20 पेट्रोल और इथेनॉल में इस्तेमाल हो रहे गन्ने को लेकर हो रही है , एक तरफ तो इथेनॉल युक्त पेट्रोल से आम जन की गाड़ियां खराब हो रहिए है और दूसरी ओर लोगों को महंगी चीनी मिल रही है। ये देश वासियों पर दोतरफा मार है जिसका खामियाजा देशवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
क्या यही वो अच्छे दिन है जिसका वादा करके मोदी सरकार सत्ता में आई थी?
महर ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो मोदी जी मेलोनी जी को मेलोडी भी कैसे खिलाएंगे क्योंकि अब मेलोडी भी महंगी हो जाएगी। उन्होंने चीनी के बढ़ते दामों में भाजपा नेताओं के बेतुके बयानों पर गुस्सा व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों को पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई साथ ही साथ भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि जल्द अगर चीनी के मूल्य कम नहीं हुए और लोगो को त्योहारों से पहले राहत नहीं दी गई तो युवा कांग्रेस जन सरोकारों को ध्यान में रखते हुए सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ने हेतु बाध्य होंगे। सरकार अगर महंगाई कम नहीं सकती तो वो अपने ओर से देश वासियों को सब्सिडी देकर शक्कर को सस्ते में दे।

More Stories
कांग्रेस ने की अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की प्रोग्रेस सार्वजनिक करने की मांग
देहरादून मसूरी हाईवे आवाजाही के लिए बंद
देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पुतला फूंककर जताई नाराजगी