8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने की अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की प्रोग्रेस सार्वजनिक करने की मांग

कांग्रेस ने की अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की प्रोग्रेस सार्वजनिक करने की मांग

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से CBI जांच चल रही है, लेकिन आज तक जांच की प्रगति और सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जांच किस स्तर तक पहुंची है और दोषियों के विरुद्ध अब तक क्या कार्रवाई हुई है।कांग्रेस ने की अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की प्रोग्रेस सार्वजनिक करने की मांग

उनियाल ने कहा कि अंकिता के परिवार को न्याय और उत्तराखंड की जनता को सच जानने का पूरा अधिकार है। जांच में किसी भी प्रकार की लीपापोती या राजनीतिक दबाव की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। मामले से जुड़े प्रत्येक आरोपी और षड्यंत्र में शामिल व्यक्ति की निष्पक्ष जांच कर कठोर दंड सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

See also  माउंट त्रिशूल फतह करने निकली बंगाल इंजीनियर्स की टीम

कांग्रेस संगठन की मांग है कि

• अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति सार्वजनिक की जाए।

• जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों और कड़ियों को जनता के सामने रखा जाए।

• मामले से जुड़े प्रत्येक आरोपी एवं षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच की जाए।

• अंकिता भंडारी के परिवार को शीघ्र और पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाए।

• दोष सिद्ध होने पर सभी दोषियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए।

अंकिता को न्याय मिलने तक उत्तराखंड कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। यह केवल अंकिता की लड़ाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड की हर बेटी की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की लड़ाई है।

See also  कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी का धरना