22 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार

महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार

त्योहार के समय में चीनी के बढ़ते दाम और हर वस्तु की बढ़ती कीमत एवं आसमान छूती महंगाई के विरोध में आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। महर ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है तबसे इस सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, सीएनजी,दूध, डेयरी सामग्री , तेल , घी और सब्जी, फल के दाम बड़ा रखे हैं, और अब चीनी के दाम त्योहार की शुरुवात में 45 रुपये से 70 रुपये कर दिया गया जो कि आम जन के साथ धोखा है, कुछ ही दिनों में रक्षा बंधन , दशहरा, दीवाली के साथ साथ अन्य त्यौहार आने वाले है और इस समय शक्कर के दाम बढ़ना मिठाई सहित शक्कर के बने हर सामग्री के मूल्य बड़ा देगा , यहां तक की चाय भी अब महंगी हो जाएगी जिसका खामियाज चाय बेचने वाले छोटे होटल वालों को उठाना पड़ेगा। महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहारमहर ने कहा कि चीनी के मूल्य बढ़ने का कारण मुख्य रूप से ई 20 पेट्रोल और इथेनॉल में इस्तेमाल हो रहे गन्ने को लेकर हो रही है , एक तरफ तो इथेनॉल युक्त पेट्रोल से आम जन की गाड़ियां खराब हो रहिए है और दूसरी ओर लोगों को महंगी चीनी मिल रही है। ये देश वासियों पर दोतरफा मार है जिसका खामियाजा देशवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

See also  चमोली में लगी मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल

क्या यही वो अच्छे दिन है जिसका वादा करके मोदी सरकार सत्ता में आई थी?

महर ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो मोदी जी मेलोनी जी को मेलोडी भी कैसे खिलाएंगे क्योंकि अब मेलोडी भी महंगी हो जाएगी। उन्होंने चीनी के बढ़ते दामों में भाजपा नेताओं के बेतुके बयानों पर गुस्सा व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों को पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई साथ ही साथ भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि जल्द अगर चीनी के मूल्य कम नहीं हुए और लोगो को त्योहारों से पहले राहत नहीं दी गई तो युवा कांग्रेस जन सरोकारों को ध्यान में रखते हुए सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ने हेतु बाध्य होंगे। सरकार अगर महंगाई कम नहीं सकती तो वो अपने ओर से देश वासियों को सब्सिडी देकर शक्कर को सस्ते में दे।

See also  सीएम धामी बोले चंपावत को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध